रिषिकेष, जून 14 -- उत्तराखंड मंडी समिति कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को ऋषिकेश कृषि मंडी सभागार में आयोजित हुई। जिसमें नारायण सिंह राणा को प्रांतीय महामंत्री मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष देवकी नंदन पंत, संप्रेक्षक कालूराम, कार्यालय मंत्री राजेंद्र चंद, प्रांतीय सदस्य हाजी हसन, रमेश चंद, लल्लन हुसैन, भुवन चंद गोस्वामी, उमादत्त उनियाल, अखिल गौतम, कपिल पाल और प्रीतम डिमरी को बनाया गया। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेख्र ने कर्मचरियों की पदोन्नति और एसीपी प्रकरणों के निस्तारण के लिए भी प्रभावी कदम उठाने पर चर्चा हुई। मौके पर उमादत्त उनियाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नारायण महामंत्री, देवकी उपाध्यन मनोनीत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...