रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- सितारगंज, संवाददाता। पूर्व विधायक नारायण पाल के पुन: कांग्रेस में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। बुधवार को जुलूस के साथ नारायण पाल करन गार्डन पहुंचे। यहां फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा ने कहा कि किसान, मजदूर, युवा, गृहिणी, व्यापारी, छात्र समेत समाज का हर वर्ग परेशान है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में लगाए गए कई उद्योग भाजपा सरकार में बंदी के कगार पर हैं। सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। कहा कि कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष तेज करेगी। यहां कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, पूर्व मण्डी चेयरमैन हरपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.