नारायणी किनारे गन्ने के खेत में मिला हिरन का शव, वन विभाग ने शुरू की जांच
कुशीनगर, जून 7 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कटाई भरपुरवा स्थित हनुमानगंज रेता क्षेत्र में नारायणी नदी के किनारे एक गन्ने के खेत में शनिवार को एक हिरन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी हिंसक जानवर के हमले में घायल होने के बाद उसकी मौत हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटनास्थल का निरीक्षण कटाई भरपुरवा गांव के कुछ लोग शनिवार की सुबह चारा काटने और खेतों में काम करने के लिए हनुमानगंज रेता क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान नारायणी नदी के किनारे स्थित गन्ने के खेत में एक हिरन मृत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंजर अमृता चंद के निर्देश पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.