गोंडा, अगस्त 17 -- गोंडा। शहर के नारायणा पब्लिक स्कूल की अंडर 14 गर्ल्स की टीम ने सीबीएसई की ओर से आयोजित क्लस्टर टूर्नामेंट तीसरा स्थान प्राप्त किया। टूर्नामेंट इटावा के पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया था। बच्चों के गोंडा पहुंचने पर विद्यालय एवं परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक उपेंद्र सिंह, प्रधानाचार्या मंजू सिंह, उप प्रधानाचार्य अभिषेक सोनी, हेडमिस्ट्रेस प्रतिमा पांडे ,समन्वयक जहीर अब्बास एवं अन्य सभी शिक्षकों ने बच्चों की जीत पर खुशी व्यक्त करी एवं आशीर्वाद प्रदान किया। टीम में कोच की भूमिका के रूप में नमन जोशी एवं छवि देशवाल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...