जामताड़ा, मार्च 24 -- नारायणपुर। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में मंगलवार को टीबी उन्मूलन हेतु एक दिवसीय शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएचसी नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ए. के. सिंह ने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को टीबी उन्मूलन की शपथ दिलाई। शपथ में स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वयं, अपने परिवार, सहकर्मियों एवं पड़ोसियों को टीबी से सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। साथ ही लोगों को खांसने के सही तरीके के प्रति जागरूक करने तथा अपने गांव, जिले, राज्य और देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ऐश्वर्या मुंशी, बीपीएम अखिलेश कुमार सिंह सहित आशा देवी, ममता कुमारी, अमीना खातुन, फातिमा खातून, अर्चना कुमारी, नंदनी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.