जामताड़ा, मार्च 24 -- नारायणपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में मंगलवार को आरसीएच 2.0 प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में संथाल परगना के रीजनल कोऑर्डिनेटर वरुण दुवारी एवं सीएचसी नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने एएनएम को आरसीएच 2.0 पोर्टल के संचालन की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से मां और बच्चे के रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही यूजर नेम दर्ज करने, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालने, ओटीपी एवं डिफॉल्ट ओटीपी के उपयोग, पासवर्ड बनाने, पिन सेट करने तथा उसे सबमिट करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।मौके पर सीएचसी नारायणपुर के बीपीएम अखिलेश कुमार सिंह, एमपीडब्ल्यू प्रफुल्ल कुमार रवानी, रमन पाठक, प्रमीला टुडू, बसंती हेंब्रम, सरोदी हेंब...