जामताड़ा, जनवरी 22 -- नारायणपुर। प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग द्वारा नारायणपुर प्रखंड के चंदाडीह-लखनपुर समेत कुल 19 गांवों में गुरुवार को नियमित टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम ने चंदाडीह-लखनपुर, जगवाडीह, बुटबेरिया, दुधपनिया, नैनामारनी, लोधरिया, बैद्यनाथपुर, फुलझरिया, करमाटांड़, तेतरियाटांड़, छोटकी पहाड़ी बोरवा, खरबनवा सहित अन्य गांवों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण के लाभों की जानकारी देते हुए टीका लगाया। शिविर के दौरान ओपीभी, रोटा, पेंटा, एमआर, डीपीटी बूस्टर सहित अन्य टीके दिए गए। इसके अलावा एएनएम ने महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए अस्थायी उपाय अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का वितरण किया। मौके पर स्वास्थ्य सहिया ...