धनबाद, मई 11 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। कुसुम विहार स्थित धनबाद के नारायणपुर में 100 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिला सहकारिता विभाग के प्रस्ताव पर धनबाद अंचल कार्यालय ने जमीन की जांच कर जांच रिपोर्ट सौंप दी है। जांच में पाया गया कि प्रस्तावित स्थल बिहार सरकार के अनाबाद खाते की जमीन है। जिला सहकारिता विभाग ने नारायणपुर मौजा में गोदाम और मार्केटिंग सेंटर निर्माण के लिए धनबाद अंचल कार्यालय से जमीन मांगी थी। यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री से पहले खरीदारों को मिलेगी जमीन की पूरी जानकारी, बिहार में इसी महीने शुरू होगी नई व्यवस्थाजमीन की जांच रिपोर्ट गोदाम बनने से धान की फसल रखने में होगी सुविधा: सरकार की ओर से हर साल खरीफ फसलों की खरीदारी किसानों से की जाती है। कई बार रखने की जगह नहीं रहने की वजह से धान की फसलें खराब...