जामताड़ा, अप्रैल 25 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर के सभागार में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ए के सिंह ने की। बैठक में संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन, नशा मुक्ति, कुष्ठ जागरूकता और आभा कार्ड बनाने जैसे कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। वहीं एचपीबी टीकाकरण, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, संस्थागत प्रसव, एनसीडी तथा एचएमआईएस समेत विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान एएनएम से विस्तृत जानकारी ली गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने नियमित टीकाकरण अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए छुटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें शीघ्र टीका देने का निर्देश दिया। साथ ही माइक्रोप्लान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.