जामताड़ा, मार्च 7 -- स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर शनिवार को नारायणपुर प्रखंड के कालीपहाड़ी समेत कुल 25 गांव में नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएमों ने कालीपहाड़ी, सबनपुर, भैयाडीह, रघुनाथपुर, नारोडीह, भगवानपुर, अमजोरा, कठडाबर, आनंदपुर, बुधूडीह, चरकपानी और बनखंजो सहित अन्य गांवों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया। शिविर में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को ओपीवी, रोटा, पेंटा, एमआर और डीपीडी बूस्टर जैसे टीके लगाए गए। इसके साथ ही महिलाओं को परिवार नियोजन की विभिन्न विधियों के बारे में जानकारी दी गई और परिवार नियोजन के अस्थाई उपाय अपनाने वाले लाभुकों में परिवार नियोजन कीट का वितरण किया गया।एएनएमों ने स्वास्थ्य सहिया के साथ मिलकर लाभुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.