जामताड़ा, दिसम्बर 24 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड में बुधवार की सुबह घने कोहरे (कुहासा) ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। प्रखंड क्षेत्र में सुबह करीब 9 बजे तक कोहरा और धुंध की मोटी चादर छाई रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। बाद में सूर्यदेव के दर्शन होने के साथ ही कोहरा और धुंध धीरे-धीरे छंटने लगा। कोहरे के कारण बुधवार सुबह सड़कों पर वाहनों के परिचालन में काफी कठिनाई हुई। विशेषकर गोविंदपुर-साहेबगंज मुख्य सड़क मार्ग पर दृश्यता बेहद कम रही, जिससे वाहन चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। इससे आवागमन में परेशानी के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.