जामताड़ा, फरवरी 3 -- नारायणपुर में सहिया क्लस्टर बैठक, टीकाकरण व परिवार नियोजन पर दिया गया जोर नारायणपुर,प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड के सामुदायिक पुस्तकालय भवन, सबनपुर में मंगलवार को सहिया क्लस्टर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहिया साथी प्रतिभा कुमारी ने की। इस बैठक के दौरान प्रतिभा कुमारी ने स्वास्थ्य सहियाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और उनसे क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण कार्य पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे तथा छुटे हुए बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा बैठक में परिवार नियोजन के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। सहिया साथी ने स्वास्थ्य सहियाओं को निर्देश दिया कि वे ग्रामीणों को परिवार नियोजन के प्रति जा...