नारायणपुर में सत्संग सुनने उमड़े श्रद्धालु
पीलीभीत, मई 21 -- पूरनपुर। नारायणपुर में आयोजित पावन सत्संग कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में देवेंद्र भैय्या महाराज ने अपने मुखारविंद से अमृतमयी प्रवचन सुनाकर भक्तों को आध्यात्मिक संदेश दिया। उनके विचारों और ज्ञानगंगा से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। महाराज ने अपने प्रवचन में भक्ति, सदाचार और मानव सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्संग से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भक्त भाई-बहन मौजूद रहे और सभी ने श्रद्धा भाव से प्रवचन सुने। इस अवसर पर आयोजकों व श्रद्धालुओं द्वारा देवेंद्र भैय्या महाराज का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। श्रद्धालुओं ने महाराज का आशीर्वाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.