जामताड़ा, मार्च 9 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को नारायणपुर प्रखंड के कोरीडीह-वन, पल्टा, अर्जुनडीह, चिरूडीह और नारोडीह गांव में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और विभिन्न टीके लगाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम बेबी पुष्पा, रेणु कुमारी, कुमारी अनुपम, राखी कुमारी और नीलम कुमारी ने ओपीवी, रोटा, पेन्टा, एमआर, डीपीडी बूस्टर सहित अन्य टीके लगाकर लोगों को टीकाकरण के लाभ समझाए। शिविर में एएनएम ने महिलाओं को परिवार नियोजन के महत्व से अवगत कराते हुए अस्थाई उपाय अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन कीट वितरित किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य सहायिकाओं की मदद से लोगों को स्थाई और अस्थाई परिवार नियोजन विधियों के बारे में जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.