जामताड़ा, अगस्त 20 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीएचसी नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके सिंह ने लोगों को मलेरिया के बारे में जानकारी देकर मलेरिया से सुरक्षा और उससे बचाव के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। मौके पर एमओआईसी डॉ एके सिंह ने लोगों को बताया कि मच्छर के काटने से मलेरिया, फलेरिया, कालाजार, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानीज इन्सेफेलाईटिस जैसे बीमारी हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इससे बचाव को लेकर मच्छरदानी का प्रयोग करने, खिड़कियों में जाली का प्रयोग करने, अपने घरों तथा उसके आस-पास जल जमाव नहीं होने देने, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने, सप्ताह में एक दिन कूलर, फ्रीज, फुलदान आदि का पा...