जामताड़ा, मार्च 26 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास कार्यालय नारायणपुर में बुधवार को बीएलटीएफ (ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी देवराज गुप्ता ने की। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्नव चक्रवर्ती भी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 30 मार्च से शुरू होने वाले सर्वाइकल कैंसर नियंत्रण हेतु टीकाकरण अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण का कार्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक किशोरियां इस टीकाकरण से लाभान्वित हो सकें। मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.