नारायणपुर में पिकअप-ऑटो की टक्कर, तीन जख्मी
आरा, अप्रैल 28 -- अंगिआव, संवाद सूत्र। नारायणपुर थाना क्षेत्र के जमुनी टोला के नजदीक आरा-सहार सड़क पर सोमवार की रात पिकअप और ऑटो की टक्कर में ऑटो में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हादसे के बाद पिकअप मौके से भाग निकली। हादसे में जख्मी नारायणपुर थाने के वरुणा गांव के रहने वाले अमरजीत कुमार और गड़हनी थाने के लसाढ़ी के रहने वाले गुड्डू कुमार व बिशम्भरा गांव के रहने वाले मनोज कुमार शामिल हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घायलों के इलाज के लिए अंगिआव सीएचसी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को आरा रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- हाईवे पर खराब ट्रक को ठीक कर रहे लोगों पर चढ़ी अर्टिगा कार, 3 की दर्दनाक मौत वहां वे खतरे से बाहर बताये जाते हैं। बताया जाता है कि उक्त तीनों युवक शादी-विवाह में स्टेज सजाने का कार्य करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.