कटिहार, मार्च 23 -- मनसाही, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मरंगी नारायणपुर गांव में रविवार की शाम खाना बनाने के क्रम में लगी आग से दो परिवार के दो घर जलकर खाक हो गए। घटना में घर के पूरे सामान के साथ-साथ घर के अंदर बंधे तीन मवेशियों की भी जलकर मौत हो गयी। पीड़ित परिवारों को घटना में पांच लाख की क्षति पहुंची है। आग पर स्थानीय लोगों और मनसाही थाने की दमकल की गाड़ी से काबू पाया गया। पीड़ित परिवारों में मो इरफान एवं मो इब्राहिम शामिल है। घटना की सूचना के बाद अंचल प्रशासन के अलावे मनसाही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के अनुसार आवश्यक मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...