भागलपुर, अप्रैल 4 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। शांतिकुंज हरिद्वार से आये प्रतिनिधि सुजीत कुमार के नेतृत्व में ज्योतिकलश रथयात्रा के द्वितीय दिवस भ्रमण शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। ज्योतिकलश रथयात्रा अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पूरे भारत मे भ्रमण किया जा रहा है। गायत्री मंदिर नारायणपुर से रथयात्रा प्रखंड के मधुरापुर बाजार, बलहा शिव मंदिर,चकरामी, भवानीपुर, नगरपारा पहुंची। भ्रमरपुर दुर्गा स्थान जब रथयात्रा पहुंची तो वहां पहले से मौजूद परिजनों ने गायत्री माता की जय का जयकारा लगाया जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। जयरामपुर होते हुए महंथ स्थान चौक पर रथयात्रा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। भागलपुर जिले में एक माह तक प्रत्येक प्रखंड में यह रथ यात्रा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.