वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी। चिरईगांव के नारायणपुर में गोवर्धन चौधरी स्मृति घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता 24 अप्रैल को होगी। आयोजन सचिव रामजी यादव ने जानकारी दी। बताया कि दौड़ दो वर्गों में होगी। इसमें दो दांत वाले नागंद घोड़े और जवान पक्खड़ घोड़ों की प्रतियोगिता अलग अलग कराई जाएगी। इसमें शक्ति, पवन, चेतक और बुलेट नाम के घोड़े आकर्षण के केंद्र होंगे। जवान पक्खड़ वर्ग में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये नगद, द्वितीय पुरस्कार 5 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 3 हजार रुपये है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को साइकिल, पंखा और दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 23वां बनारसी प्रसाद मेमोरियल नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता 25 अप्रैल को यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 25 से वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...