जामताड़ा, जनवरी 6 -- नारायणपुर में ग्राम स्वास्थ्य समिति की बैठक, स्वच्छता और स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड के ठेकबहियार गांव में मंगलवार को ग्राम स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहिया साथी नीतू देवी ने की। इस बैठक में सहिया साथी नीतू देवी और स्वास्थ्य सहिया आसमुन बीबी ने ग्राम स्वास्थ्य समिति के सदस्यों से गांव की स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन पर चर्चा की। उन्होंने गांव में स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए प्रभावी योजना बनाने पर जोर दिया। साथ ही, लोगों को स्वच्छता और सफाई के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विशेष रूप से साबुन से हाथ धोने के फायदों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा बैठक में नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन और बाल विवाह जैसी सामाजिक स्वास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.