जामताड़ा, अप्रैल 2 -- स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड के देवलबाड़ी समेत कुल 24 गांवों में नियमित टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम द्वारा देवलबाड़ी, चंदाडीह-लखनपुर, गोंदरायडीह, पुरनीघांटी, राजाभीठा, पोखरिया, भागाबांध, कोरीडीह-वन, नारोडीह, हरिहरपुर, बोरवा सहित अन्य गांवों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया गया। शिविर के दौरान लाभुकों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी देते हुए ओपीवी, रोटा, पेन्टा, एमआर, डीपीटी बूस्टर समेत अन्य आवश्यक टीके लगाए गए। इसके साथ ही महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया और अस्थायी उपाय अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का वितरण किया गया।एएनएम एवं स्वास्थ्य सहियाओं ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों को परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.