जामताड़ा, मई 14 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड के चंदाडीह-लखनपुर समेत कुल 25 गांवों में नियमित टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम ने चंदाडीह-लखनपुर, घांटी-शिमला, मुरलीपहाड़ी, सब्जाकनाली, नारायणपुर, कोरीडीह-वन, भैयाडीह, बोरवा, ठकुरायडीह, बुधूडीह, पोखरिया, दक्षिणबहाल सहित अन्य गांवों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण के फायदे की जानकारी दी और विभिन्न टीके लगाए। शिविर में ओपीवी, रोटा, पेंटा, एमआर तथा डीपीटी बूस्टर समेत अन्य टीके दिए गए। इसके अलावा महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए अस्थायी उपाय अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का वितरण किया गया।एएनएम एवं स्वास्थ्य सहियाओं ने सर्वाइक...