जामताड़ा, मार्च 6 -- नारायणपुर में किसान मित्रों की बैठक नारायणपुर। प्रतिनिधिप्रखंड कार्यालय नारायणपुर के सभाभवन में शुक्रवार को किसान मित्रों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीटीएम सीमावती सिंह ने की।बैठक में बीटीएम ने किसान मित्रों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण से अवगत कराया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री द्वारा बताई गई कृषि योजनाओं और सुझावों को लागू कर उसका लाभ हर किसान तक पहुंचाया जाए। बीटीएम ने कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीण किसान वर्ग को तकनीकी और वित्तीय दोनों तरह से सशक्त बनाना है। इसके अलावा डिजिटल क्रॉप सर्वे पर भी चर्चा हुई। बीटीएम सीमावती सिंह ने किसान मित्रों को निर्देश दिया कि सर्वे कार्य समय पर पूर्ण किया जाए, ताकि कृषि संबंधी डेटा में किसी तरह की कमी न रहे और योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन ह...