जामताड़ा, दिसम्बर 12 -- नारायणपुर में आवास और मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक नारायणपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड विकास कार्यालय नारायणपुर में शुक्रवार को आवास एवं मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी देवराज गुप्ता ने की। इस बैठक में प्रभारी बीडीओ ने अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लाभुकों को समय पर आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ अबुआ और पीएम आवास निर्माण में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही, मनरेगा योजना के तहत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा के बाद पुराने योजनाओं को शीघ्र क्लोज करने और नई योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर अमरेंद्र झा, पंपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.