जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी अंडर-18 टीम नारायणपुर में एआईएफएफ एलीट लीग के ग्रुप-जी के अपने आखिरी मुकाबले में रामकृष्ण मिशन फुटबॉल एकेडमी के खिलाफ जीत के साथ ग्रुप अभियान समाप्त करना चाहेगी। 'यंग मेन ऑफ स्टील' ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे ग्रुप चरण में एक भी मैच नहीं हारा है और पहले ही फाइनल चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया है।टीम के हेड कोच कैज़ाद अंबापरदीवाला ने कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे अभियान में अनुशासन और निरंतरता दिखाई है। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद टीम ने फोकस बनाए रखा और लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले सीजन में उपविजेता रहने के अनुभव से टीम ने काफी सीख ली है और इस बार एक कदम आगे बढ़ने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि टीम का पूरा ध्यान आखिरी मैच में भी मजबूत प्रदर्शन कर फाइनल राउंड में पूरे आत...