भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर। नारायणपुर में एनएच 31 पर बुधवार की सुबह 11 बजे एक अज्ञात युवक गंभीर हालत में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। उसे लेकर मायागंज लाया गया जहां पर तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत होने के बाद उसके शव का नौलखा में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव नारायणपुर पुलिस को सौंप दिया गया। उसकी मौत कैसे हुई यह पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...