नारायणपुर गांव से हत्याकांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
सीवान, मई 14 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे हत्या के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त नारायणपुर गांव का विश्वनाथ साह है। पुलिस के अनुसार, विश्वनाथ साह पर स्थानीय थाने में 9 अक्टूबर 2024 को स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर में मुन्ना साह की हत्या का एफआईआर दर्ज था। घटना में शामिल अभियुक्त घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए इधर-उधर छिपकर रह रहे थे। थाना पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि इस हत्या कांड के एक अभियुक्त गोविंद शाह को 5 मई 2026 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.