जामताड़ा, फरवरी 19 -- स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड के महतोडीह समेत कुल 25 गांवों में नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान महतोडीह, बथानबाड़ी, चंदाडीह-लखनपुर, माल्वा, विष्टोपुर, लोहारंगी, मुंगीयामारनी, पुरनानगर, मधुसिंहा, अंबाटांड, पोखरिया, बोरवाटांड, कानाडीह सहित अन्य गांवों में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण के लाभ के बारे में जानकारी देकर टीके लगाए गए। शिविर में ओपीभी, रोटा, पेन्टा, एमआर तथा डीपीडी बूस्टर समेत विभिन्न टीके दिए गए। इसके अलावा एएनएम ने ग्रामीण महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए अस्थायी उपाय अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का वितरण किया। साथ ही स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.