जामताड़ा, मार्च 12 -- स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड के मुरलीपहाड़ी समेत कुल 24 गांवों में नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम द्वारा विभिन्न गांवों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान मुरलीपहाड़ी, चीन, कोरीडीह-2, सब्जाकनाली, लालचंदडीह, बुधूडीह, घांटी-शिमला, कोरीडीह-वन, भैयाडीह, बोरवा, दक्षिणबहाल सहित अन्य गांवों में शिविर आयोजित कर लाभुकों को टीकाकरण के फायदे बताए गए। शिविर में बच्चों को ओपीवी, रोटा, पेंटा, एमआर तथा डीपीटी बूस्टर सहित अन्य टीके लगाए गए।इसके साथ ही एएनएम ने ग्रामीण महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए अस्थायी उपाय अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का वितरण किया। साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.