जामताड़ा, मई 7 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड के गोंदरायडीह समेत कुल 22 गांवों में नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम ने गोंदरायडीह, बोरवा, सिन्दरी, पोखरिया, देवलबाड़ी, पल्टा, पुरनीघांटी, फतेहपुर, चंदाडीह-लखनपुर, नारोडीह, बुटबेरिया सहित विभिन्न गांवों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया। शिविर में महिलाओं और अभिभावकों को टीकाकरण के लाभ की जानकारी देते हुए ओपीभी, रोटा, पेन्टा, एमआर एवं डीपीटी बूस्टर समेत अन्य टीके लगाए गए। इसके अलावा महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए अस्थायी उपाय अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का वितरण भी किया गया।एएनएम एवं स्वास्थ्य सहियाओं ने सर्वाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.