जामताड़ा, अप्रैल 16 -- स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड के लोहारंगी समेत कुल 22 गांवों में नियमित टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर की एएनएम द्वारा लोहारंगी, महतोडीह, पुरनानगर, मुंगियामारनी, पहाड़पुर, मधुसिंहा, आशाडीह, पोखरिया, कानाडीह, बोरवाटांड़, गोखुला सहित अन्य गांवों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान एएनएम ने ग्रामीणों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी देते हुए ओपीवी, रोटा, पेंटा, एमआर एवं डीपीटी बूस्टर समेत विभिन्न टीके लगाए। साथ ही महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया और अस्थायी उपाय अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का वितरण किया गया।शिविर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। एए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.