जामताड़ा, अप्रैल 23 -- नारायणपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नारायणपुर प्रखंड के बैद्यनाथपुर समेत कुल 15 गांवों में गुरुवार को नियमित टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम ने बैद्यनाथपुर, लोधरिया, दुधपनिया, छोटका पहाड़ी बोरवा, करमाटांड़, चंदाडीह-लखनपुर, पोखरिया, बुटबेरिया, कुंभरपहाड़ी, शहरपुर, जगवाडीह सहित अन्य गांवों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया। शिविर के दौरान एएनएम द्वारा लोगों को टीकाकरण के फायदे के बारे में जागरूक किया गया तथा ओपीवी, रोटा, पेंटावैलेंट, एमआर और डीपीटी बूस्टर समेत विभिन्न टीके लगाए गए।इसके अलावा गांव की महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए अस्थायी उपाय अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का वितरण भी किया ग...