जामताड़ा, अगस्त 13 -- नारायणपुर। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नारायणपुर प्रखंड के दक्षिणबहाल समेत कुल 25 गांव में गुरुवार को नियमित टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम ने नारायणपुर प्रखंड के दक्षिणबहाल, पतारडीह, सब्जाकनाली, पोखरिया, लखनुडीह, मुरलीपहाड़ी, लालचंदडीह, शिवपुर, ठकुरायडीह, चंदाडीह-लखनपुर, घांटी-शिमला, नारायणपुर, भैयाडीह, कोरीडीह-वन, शहरपुर, कानाडीह, बोरवा आदि गांव में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण का फायदे बताकर टीका दिया। जिसमें एएनएम ने उक्त टीकाकरण शिविर में ओपीभी, रोटा, पेन्टा, एमआर, डीपीडी बूस्टर आदि का टीका दिया। इसके पश्चात एएनएम ने गांव की महिलाओं को परिवार नियोजन की विधि अपनाने को लेकर उन्हें जागरुक कर परिवार नियोजन के ...