जामताड़ा, मार्च 11 -- नारायणपुर। प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नारायणपुर प्रखंड के भागाबांध समेत तीन गांवों में बुधवार को विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम नंदनी कुमारी, रेणु कुमारी एवं कुमारी अनुपम ने भागाबांध, बादलपुर और खरियोडीह गांव में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया।इस दौरान एएनएम ने लाभुकों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी देते हुए ओपीवी, रोटा, पेंटा, एमआर और डीपीटी बूस्टर समेत अन्य आवश्यक टीके लगाए। साथ ही ग्रामीण महिलाओं को टीकाकरण से होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से बताया गया।शिविर के दौरान एएनएम ने महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें परिवार नियोजन की विभिन्न विधियों की जानकारी दी। अस्थायी उपाय अपनाने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.