नारामऊ रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव
कानपुर, जून 30 -- बिठूर। नारामऊ क्रासिंग के पास भोर पहर एक महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर मंधना पुलिस चौकी प्रभारी सौरभ चतुर्वेदी फोर्स के साथ पहुंचे। महिला ट्रेन की चपेट में आई थी। चेहरा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों को बुलाया। पर महिला की पहचान नहीं हो सकी। मंधना पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पहचान करने का प्रयास किया जा रहा। आसपास के गांव के प्रधानों से फोन कर शव मिलने की जानकारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.