कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। धनऊपुरवा में निर्माणाधीन इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) का विधायक नीलिमा कटियार ने स्थलीय निरीक्षण किया। अफसरों से कहा कि यह काम बारिश के पहले पूरा हो जाए ताकि ख्योरा और नारामऊ वार्ड के अधीन इलाकों की सीवरेज और जलभराव की समस्या खत्म हो। इसके साथ ही मैनावती मार्ग पर ऊंचे-नीचे मैनहोल को रोड के समान करने के भी निर्देश दिए। नीलिमा कटियार ने कहा कि एसटीपी दूर होने से आईपीएस स्थापित किया गया है। यहां से सीवरेज ट्रीट होकर बनियापुरवा एसटीपी जाएगा। अफसरों ने बताया कि दो तिहाई काम हो चुका है। बाकी काम हरहाल में मई के आखिरी तक हो जाएगा। दो बार आईपीएस का ट्रायल फेल हो चुका है क्योंकि गंगा नजदीक होने से जलस्तर ऊंचा है। अब जो परिस्थितियां हैं, इसी को ध्यान में रखकर आईपीएस बना उसका ट्रायल बारिश के पहले कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.