उरई, मार्च 28 -- उरई। शहर के मोहल्ला तुफैलपुरवा में शुक्रवार रात पेंटिंग का काम करने वाले अधेड़ ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की वजह के बारे में बताया जा रहा है कि वह शराब पीकर घर में झगड़ा करता था जिस बात से नाराज होकर पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उरई के मोहल्ला तुफैलपुरवा निवासी सुनील वर्मा 45 वर्ष पेंटिंग का काम करता था। वह पेंटिंग करके जो रुपये कमाता था उसे वह शराब में खर्च कर देता था। इस कारण पत्नी सीमा, पुत्र प्रथम व पुत्री सानिया काफी परेशान थे। वह खर्च के लिए रुपये मांगते तो सुनील वर्मा उनके साथ मारपीट करता था। इस कारण पत्नी सीमा चार माह पहले बच्चों को लेकर मायके कालपी चली गई थी। वहीं रहकर वह मजदूरी करती है। इधर सुनील कई बार पत्नी को घर आन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.