अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़। जीआरपी थाना अलीगढ़ जंक्शन पुलिस ने घर से नाराज होकर निकली सम्भल की किशोरी को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-02 की सीढ़ियों के पास एक किशोरी बैठी मिली। पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह बबराला, जनपद सम्भल की रहने वाली है और तीन दिन पहले घर से नाराज होकर आ गई थी। महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सिंह ने परिजनों की जानकारी ली। किशोरी द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उसके पिता को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही माता-पिता अलीगढ़ पहुंचे। इसके बाद किशोरी को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.