हल्द्वानी, अगस्त 18 -- हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को नगर आयुक्त परितोष वर्मा के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने बताया कि आठ सूत्रीय मांगों के लिए शहरी विकास विभाग के मंत्री से हुई वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित किया गया। एक माह बीत जाने के बाद भी मिनट्स जारी न होने और शहरी विकास निदेशालय से सकारात्मक जवाब न मिलने पर कर्मचारियों में रोष है। आरोप लगाया कि सरकार और शासन ने आंदोलन रुकवाने को एस्मा लागू कर दिया। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन को चेताया। ज्ञापन सौंपने वालों में विजयपाल, दिनेश चौधरी, विश्वास, राजेश, लक्की, राजेश खन्ना, मुकेश, जयपाल, अलंकार, प्रेम सिंह, अर्जुन, सिद्धार्थ, अरुण रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...