मथुरा, जून 19 -- महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में हो रही देरी और कथित वेतन कटौती के विरोध में गुरुवार को सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने नियमित वेतन भुगतान, बकाया राशि जारी करने और मजदूरी में कटौती बंद करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 15 से 20 वर्षों से जिला अस्पताल में सफाई कार्य कर रहे हैं। इस दौरान कई ठेका कंपनियां बदलीं, लेकिन उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका। उनका आरोप है कि उन्हें मात्र 7200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है और उसका भुगतान भी समय पर नहीं किया जाता। यह भी पढ़ें- मानदेय न मिलने से मेडिकल कालेज के सफाई कर्मियों में आक्रोश कई-कई महीनों तक वेतन लंबित रहता है, जबकि तीन से चार महीने का बकाया होने पर केवल एक माह का भुगत...