प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- लालगंज। टीईटी की अनिवार्यता को लेकर विरोध कर रहे परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों ने बुधवार को भी हाथ में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जताते हुए कार्य किया। वहीं, रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत बीआरसी कार्यालय पर बुधवार को शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता को लेकर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जताया। शिक्षकों ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता को लेकर विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर रेनू सिंह, अशोक पांडेय, विवेक तिवारी, सुनील मौर्य, विज्ञान प्रकाश, शिवराम मिश्र, देवतादीन मौर्य, साहब लाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...