गोपालगंज, मार्च 7 -- हथुआ, एक संवाददाता। प्रखंड के महैचा बैरान में कचरा गिराने को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह प्रदर्शन किया। कचरा डंप करने पहुंची नगर पंचायत की गाड़ियों को ग्रामीणों ने वापस लौटा दिया। नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि महैचा बैरान में हथुआ नगर पंचायत का कचरा नहीं गिरने दिया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि बैरान के पास बैकुंठ धाम और जीन बाबा का स्थान है। इसके अलावा बगल में शिव मंदिर व बेलवाती धाम मंदिर भी स्थित है। कचरे से उठने वाली दुर्गंध, धुआं और प्रदूषण के कारण आसपास के गांवों के लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कचरे की दुर्गंध के कारण इन धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम हो रही है। लोगों का कहना था कि बैरान स्थित बैकुंठ धाम को नगर पंचायत ने प्रदूषण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.