नाराज महिला ब्लॉक प्रमुख ने खुद कर दिया अनावरण, केंद्रीय मंत्री ने काटना था फीता; क्या विवाद
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- नवीन भट्ट, रानीखेत शाम को फीता कटना था, लेकिन ताड़ीखेत में सियासत ने घड़ी से पहले ही 'कैंची' चला दी। केंद्रीय राज्य मंत्री और विधायक का इंतजार किए बगैर ब्लॉक प्रमुख ने दिन में ही मूर्ति का अनावरण कर दिया। फीता कटा तो तालियां बजीं, पर ब्लॉक की सियासत का 'तापमान' भी चढ़ गया। दरअसल, मंगलवार शाम ब्लॉक मुख्यालय में स्वतंत्रता सेनानी रामदत्त पांडेय की मूर्ति का अनावरण होना था। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल को फीता काटना था। पूरे कार्यक्रम की तैयारियां भी इसी हिसाब से चल रही थीं। इस बीच, निमंत्रण नहीं मिलने से नाराज ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा समर्थकों के साथ दिन में ही वहां पहुंच गईं। यह भी पढ़ें- यहां भाजपा सरकार के खिलाफ 'चार्जशीट' तैयार कर रही कांग्रेस, 15 दिन में 'सेना' भीसभा में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.