नाराज महिला बच्चे के साथ नहर में कूदी, पति ने बचाया
रायबरेली, मई 8 -- अमावां,संवाददाता। मिल एरिया थाना क्षेत्र में बीते गुरूवार देर शाम पति के साथ ससुराल जा रही महिला की किसी बात को लेकर पति से रास्ते में कहासुनी शुरू हो गई। दोनों के बीच साइकिल पर चलते ही बात बढ़ गई तो गुस्साई महिला ने साइकिल से उतरकर बच्चे के साथ ही शारदा नहर में छलांग लगा दी। हालांकि तुरंत ही नहर में कूदे पति ने दोनों को सुरक्षित बचा लिया और अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे भोपाल सिंह गांव की रहने वाली मीनू बीते गुरूवार की शाम पांच बजे पति के साथ ससुराल जा रही थी। यह भी पढ़ें- पति से कहासुनी में गुस्साई महिला ने बच्चे सहित नहर में लगाई छलांग, पति ने बचाई दोनों की जान इसी बीच रास्ते में रायबरेली महाराजगंज रोड पर किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.