वाराणसी, अप्रैल 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने से नाराज महिलाओं ने बुधवार को जनाक्रोश रैली (पदयात्रा) निकाली। उन्होंने लहुराबीर चौराहे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका। दोनों नेताओं को महिला विरोधी बताया गया। नारी सम्मान पर राजनीति बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।लहुराबीर स्थित आजाद पार्क से जनाक्रोश रैली आर्य महिला कॉलेज तक गई। दोबारा वह लहुराबीर चौराहे पर आई। इसमें शामिल महिलाएं 'नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान' समेत कई नारे लगाती रहीं। महिलाओं ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। जनाक्रोश रैली में विभव सिंह, रचना अग्रवाल, सुरेखा सिंह, ममता सिंह, सुनीता सिंह, संगीता मिश्रा, पूजा दीक्षित, शिवानी सिंह, ज्योति गुप्ता, नेहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.