नाराज परिजनों ने गांव के पास बांसी-बस्ती मार्ग किया जाम
सिद्धार्थ, मई 25 -- डिड़ई, हिन्दुस्तान संवाद। खेसरहा थाना क्षेत्र के कासडीह गांव में शुक्रवार की रात आई बारात में द्वाराचार के दौरान बाराती-घराती में मारपीट में घायल बाराती शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के तिलौला गांव निवासी उमेश राव (18) पुत्र रामअवध की मौत हो गई। रविवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। नाराज परिजनों ने गांव के पास बांसी-बस्ती मार्ग जाम कर दिया। थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। करीब आधे घंटे तक जाम रहा। बांसी कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव से सनोज पुत्र परशुराम की बारात खेसरहा थाना क्षेत्र के कासडीह गांव में गई थी। यह भी पढ़ें- मारपीट में घायल युवक की मौत, गांव में पुलिस तैनात इसमें शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के तिलौला गांव निवासी उमेश राव (18) पुत्र रामअवध भी बारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.