गंगापार, मार्च 16 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क दुर्घटना में एक मार्च को मामा-भांजी की मौत के मामले में आरोपी पिकअप चालक की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने सोमवार को थरवई थाने का घेराव किया।वजीरपुर निवासी 18 वर्षीय राशि त्रिपाठी अपने मामा रजत त्रिपाठी के साथ स्कूटी से ननिहाल तिवारीपुर जा रही थीं। रास्ते में जयंतीपुर के पास पिकअप की टक्कर से दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। जब कि चालक वाहन लेकर फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि वाहन का नंबर और मालिक की जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने अब तक गिरफ्तारी नहीं की है। मामले से नाराज परिजन भारी संख्या में सोमवार को थरवई थाना पहुंचकर उसका घेराव किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...