उन्नाव, अप्रैल 13 -- सोनिक, संवाददाता। दवा लाने की बात को लेकर दम्पति के बीच हुई कहासुनी से नाराज पत्नी ने रविवार सुबह चाकू से खुद की गर्दन काट खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में हत्या की आशंका जता रही है।दही थाना क्षेत्र में टिकरगढ़ी मजरा मुकुंदखेड़ा गांव की रहने वाली 25 वर्षीय सलमा पत्नी विनय दीप ने रविवार सुबह चाकू से अपनी गर्दन की नश काट ली। उसके बाद ननद जब भाभी को लहुलुहान स्थिति में देखा तो शोर मचाया। शोरगुल सुनकर पड़ोसी उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां उपचार दौरान सलमा ने दम तोड़ दिया। घटना के समय 7 वर्षीय ननद के अलावा घर पर कोई नहीं था। सास लक्ष्मी व ससुर मुन्नीलाल गेहूं की फसल काट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.