गढ़वा, जनवरी 31 -- रंका, प्रतिनिधि। शुक्रवार को बाजार समिति की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से नाराज दुकानदार एनएन 343 गढ़वा-अंबिकापुर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को बाजार समिति के सचिव राजीव रंजन कर्मचारी अनिल कुमार, संतोष कुमार पुलिस प्रशासन के साथ पहुंचकर झोपड़ियों को हटनवाने की कार्रवाई कर रहे थे। जेसीबी लगाकर दुकानों को तोड़ा जा रहा था। उसी से नाराज दुकानदार शाम करीब पांच बजे सड़क को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक हुए जाम में वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर इंस्पेक्टर अभिजीत कुमार मौके पर पहुंचकर दुकानदारों से बात की। उसके बाद सभी को अपने अपने जगह पर दुकान लगाने की सहमति जताने के बाद दुकानदारों ने जाम हटाया। मालूम हो कि पिछले दिन बाजार समिति की ओर से दुकानदारों को नोटिस देकर बाजार की जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.